2 मंथ बेबी को पॉटी आये तो क्या करे?HealthPlanet

Posted on Wed 1st Mar 2023 : 10:10

कहीं आपके शिशु को भी तो नहीं है कब्‍ज की समस्‍या, इन घरेलू उपायों से मिलेगा आराम -

1.व्‍यायाम कराएं

शिशु के पैरों को हल्‍के हल्‍के उपर नीचे, आगे पीछे हिलाएं, इसके बाद सावधानी से उनके पैरों को साइकिल की तरह गोल गोल घुमाएं. ऐसा करने से उन्‍हें प्रेशर बनता है और कब्‍ज से राहत मिलती है.

2.गुनगुने पानी से नहलाएं

गुनगुने पानी से नहाने से शिशु के शरीर की मांसपेशियों को आराम मिलता है. पेट और इंटसटाइन व पॉटी एरिया में भी आराम मिलता है और वे पॉटी के लिए तैयार हो जाते हैं. कब्‍ज से हो रही परेशानी भी कम होती है.

3.नारियल तेल का प्रयोग

कब्‍ज से बचाने के लिए आप नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं. अगर बच्‍चा 6 महीने से छोटा है तो उसके पॉटी एरिया यानी गुदा के आसपास नारियल तेल लगाएं.

4.सौंफ का पानी

सौंफ भी पाचन संबंधित समस्‍याओं के इलाज में बहुत फायदेमंद है. आप एक चम्‍मच सौंफ को एक कप पानी में उबालकर ठंडा करें और छान कर रखें और दिन में तीन से चार बार शिशु को चम्‍मच से पिलाएं.

5.मालिश जरूरी

बच्‍चे के पेट और निचले हिस्‍से की हल्‍की मालिश करें. ऐसा करने से भी कब्‍ज दूर हो सकती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info